{"_id":"6899d5b994145922db085b0e","slug":"girl-from-bihar-was-held-hostage-in-flat-dial-112-freed-her-in-varanasi-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: बिहार की युवती को फ्लैट में बनाया बंधक, डायल-112 ने कराया मुक्त; पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: बिहार की युवती को फ्लैट में बनाया बंधक, डायल-112 ने कराया मुक्त; पढ़ें- पूरा मामला
Mon, 11 Aug 2025 05:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:06 PM IST
सार
वाराणसी जिले के दुर्गाकुंड में युवती को बंधक बनाने और गाली गलौज मामले में युवती समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
डायल 112
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड कबीरनगर कालोनी स्थित एक फ्लैट में युवती को बंधक बनाकर पिटाई और गालीगलौज मामले में महिला समेत दो युवकों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार की रात डायल-112 पर सूचना दी तो पुलिस ने उसे फ्लैट से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बिहार के नालंदा सरायमोहाना की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात लखनऊ में अन्नू नामक युवती और भानु प्रजापति नामक युवक से हुई। दोनों ने झांसा दिया कि वाराणसी चलो और वहां अच्छा रोजगार मिलेगा। 8 अगस्त को वाराणसी पहुंची तो दुर्गाकुंड कबीरनगर कालोनी स्थित फ्लैट में ले जाया गया, जहां पहले से विवेक सिंह, भानु प्रजापति सहित एक और युवक मौजूद था।
विज्ञापन
अगले दिन सभी चले गए लेकिन मेरी देख भाल करने के लिए विवेक सिंह को कमरे में छोड़ गए। मुझे उन सभी की मंशा ठीक नहीं लगी और घबराई। विवेक से घर जाने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया। विवेक ने कहा कि अन्नू और भानु आएंगे तभी फ्लैट से जा सकोगी।
विज्ञापन
विरोध करने पर गाली गलौज की। बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।