{"_id":"5c3303d4bdec2256fb08a4b1","slug":"girl-complaint-to-dgp-after-avoiding-varansi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शिकायत पर मुंशी और दीवान ने नहीं की सुनवाई, डीजीपी के ट्वीट पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की शिकायत पर मुंशी और दीवान ने नहीं की सुनवाई, डीजीपी के ट्वीट पर दर्ज हुआ केस
Tue, 08 Jan 2019 10:49 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर काफी गंभीर रहती है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कई बार पुलिस को निर्देश दिया जाता रहता है। इसके बावजूद महिला अपराध के लिए पुलिस का उदासीन रवैया सामने आता रहता है। ताजा मामला वाराणसी का है।
शहर के लंका थाने में एक युवती के प्रति कुछ ऐसा ही व्यवहार पुलिस ने किया। दरअसल, छित्तूपुर क्षेत्र की एक युवती के मोबाइल पर एक और दो जनवरी को अज्ञात मोबाइल नंबर से अश्लील मेसेज और तस्वीरें आईं।
तीन जनवरी को उन्होंने लंका थाने पर शिकायत की तो मौजूद मुंशी और दीवान आज-कल कह कर टरकाते रहे। युवती ने बताया कि बार-बार थाने का चक्कर काटने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने डीजीपी को ट्वीट कर शिकायत कर दी।
विज्ञापन
डीजीपी ने वाराणसी पुलिस को प्रकरण में तत्काल मुकदमा कायम करने का निर्देश दिया। डीजीपी के यहां से संदेश आते ही थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।