फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl commit suicide after some boy molest her in jaunpur

जौनपुरः छेड़खानी से आहत किशोरी ने किया आत्मदाह का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
girl commit suicide after some boy molest her in jaunpur
molestation
जौनपुर के एक गांव में सोमवार की देर रात शौच के लिए गई किशोरी की आबरू लूटने का प्रयास किया गया। किशोरी की चीख सुनकर उसकी मां और बहन पहुंच गई थीं। उसकी आबरू तो बच गई पर घटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचने पर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली ।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। बीएचयू में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। परिवार वाले किशोरी को लेकर घर चले आए। इधर पुलिस ने  किशोरी की आबरू लूटने का प्रयास करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम खेत की तरफ गई किशोरी के साथ नशे में धुत तीन मनबढ़ों ने जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। किशोरी की चीख सुनकर उसकी मां और बहन पहुंच गई थीं। किशोरी की मां के हाथ में हंसिया देख मनबढ़ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी आबरू तो बच गई पर घटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचने पर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। उसकी चीख पुकार सुनकर लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने अपनी गाड़ी से किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने देर रात बनपुरवा गांव के करिया यादव, अभिषेक यादव और नन्हका यादव के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास एवं छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।


मंगलवार की शाम तक पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ सौम्या पांडेय का कहना है कि घटना के मामले में तीन लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed