अधिक उम्र के व्यक्ति से तय हुई शादी तो युवती ने उठाया ऐसा कदम, किसी को नहीं हो रहा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशबू (22) अधिक उम्र के व्यक्ति से शादी तय होने से नाराज थी। इसी के चलते अपने घर से मिट्टी का तेल और माचिस ले जाकर घर से थोड़े दूर नाले में जाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और आग लगने से हत्या कारण बताया गया। पुलिस परिवारवालों से पूछताछ और पीएम रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को इस घटना का खुलासा कर दी।
सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक खुशबू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीए की पढ़ाई पूरी कर घर बैठी खुशबू की शादी घर वालों ने अधिक उम्र के व्यक्ति से तय कर दी थी। उसकी यह दूसरी शादी थी। इसी बात से खुशबू परेशान थी।
करीब एक माह से थी परेशान
घटना की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से मिट्टी के तेल की महक और माचिस की डिब्बी फेंकी मिली थी। छानबीन के दौरान पता चला कि खुशबू के घर में पांच लीटर के डिब्बे में भरकर रखा गया मिट्टी का तेल भी कम था। इससे लोगों का शक यकीन में बदल गया। पुलिस घटनाक्रम और पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद घटना का का खुलासा कर दी।