फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   giraftar

कृषि वैज्ञानिक के घर बम फेंकने के आरोप में पड़ोसी सहित दो गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
giraftar
वाराणसी। विरदोपुर निवासी कृषि वैज्ञानिक डॉ. इंदीवर प्रसाद के घर में बम फेंकने के आरोप में पुलिस ने उनके पड़ोसी शरद यादव और उसके दोस्त आकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. इंदीवर ने रविवार को भेलूपुर थाने की पुलिस को सूचना दी थी कि पुरानी रंजिश में उनके घर में शनिवार की देर रात देसी बम फेंका गया था। पड़ोसियों की अराजकता से वह आजिज आ गए हैं और अब अपना घर छोड़ कर कहीं अन्यत्र रहेंगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसी कैमरे में कैद आरोपियों की तस्वीर के आधार पर उन्हें चिह्नित कर दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह और दरोगा राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ छापा मार कर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में शिवदासपुर के मूल निवासी और विरोदपुर में रहने वाले आकाश ने बताया कि शरद की डॉ. इंदीवर से पुरानी रंजिश है। उसी रंजिश में शरद के कहने पर वह डॉ. इंदीवर के घर बम फेंका था। उधर, डॉ. इंदीवर ने कहा कि आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। अगर उनके या परिजनों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी समझौते का दबाव बनाने वाले लोगों की होगी। इसके साथ ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed