फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GI Festival 90 products from 11 states have been displayed in GI Mahotsav maximum 44 products from UP

GI महोत्सव: काशी में एक छत के नीचे दिख रही उत्तर भारत की झलक,कश्मीरी पश्मीना और हिमाचल की चाय खरीदने का मौका

Tue, 18 Oct 2022 11:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 18 Oct 2022 11:37 AM IST
सार

उत्तर भारत का पहला जीआई महोत्सव 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक के लिए वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला शंकुल में शुरू हो चुका है। काशी में कश्मीर का पश्मीना, चंबा के चप्पल, गोरखपुर का टेराकोटा, हिमाचल की कांगड़ा चाय जैसे उत्तर भारत के करीब 90 से अधिक जीआई उत्पाद ख़रीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन
GI Festival 90 products from 11 states have been displayed in GI Mahotsav maximum 44 products from UP
GI महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में बैठे-बैठे आप उत्तर भारत के जीआई उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं। काशी में कश्मीर का पश्मीना, चंबा के चप्पल, गोरखपुर का टेराकोटा, हिमाचल की कांगड़ा चाय जैसे उत्तर भारत के करीब 90 से अधिक जीआई उत्पाद ख़रीदे जा सकते हैं। 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक के लिए उत्तर भारत का पहला जीआई महोत्सव वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला शंकुल में शुरू हो चुका है। दीपावली के अवसर पर आप घरों को सजाने के साथ ही अपनों को दीपावली गिफ्ट देने के लिए भी ख़ास जीआई उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं। इस प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा 44 उत्पाद उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन

GI Festival 90 products from 11 states have been displayed in GI Mahotsav maximum 44 products from UP
केंद्रीय राज्य मंत्री ने जीआई महोत्सव का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
लघु भारत कहे जाने वाले काशी में एक छत के नीचे 6 दिनों तक पूरा उत्तर भारत दिखाई देगा। ये वह ख़ास उत्पाद होंगे जिनको आप खरीदना चाहेंगे तो आपको उत्तर भारत के कई राज्यों की यात्रा करनी पड़ेगी। मोदी-योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने दीपावली के मौके पर उत्तर भारत के जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया है। सहायक आयुक्त उद्योग वी के वर्मा ने बताया कि काशी में इस तरह की लगने वाली पहली प्रदर्शनी में आप राजस्थान की सोजत मेहंदी, पंजाब की फुलकारी, प्राकृतिक फैबे उत्त्पाद, मध्यप्रदेश के बाघ प्रिंट, प्रयागराज के लाल अमरुद, बिहार की मंजूषा कला, नालंदा की बावन बूटी साड़ी, कनौज का इत्र, वाराणसी के लकड़ी के खिलौने, इंदौर के चमड़े के खिलौने, लाहुला हस्त निंर्मित मोजे एवं दस्ताने, उत्तरखंड के भोटिया दन, थुलमा आदि ख़ास उत्पाद खरीद सकते हैं। उत्तर भारत के 11 राज्यों के लगभग 90 जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। जिसमे उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 44 जीआई उत्पाद के स्टाल लगे है। इसमें 34 उत्पादों को जीआई का टैग मिल चुका है और 10 उत्पादों की जीआई टैग की प्रक्रिया चल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

GI Festival 90 products from 11 states have been displayed in GI Mahotsav maximum 44 products from UP
जीआई महोत्सव वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मेहमानों को अक़्सर जीआई उत्पादों का ही उपहार भेट करते हैं। जब से पीएम और सीएम ने लोगों से अपनों को त्योहारों या ख़ास मौके पर गिफ्ट देने की अपील की है। तब से इन उत्पादों की मांग देश विदेश में बढ़ गई। जिससे ख़त्म हो रही ये धरोहर पुनर्जीवित हो गई है। इस पुस्तैनी कला से मुँह मोड़ चुके लोग दुबारा जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम और टूल किट देने से रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed