फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur youth died in road accident near babatpur airport who is going dubai

Varanasi: दुबई जाने के लिए निकले गाजीपुर के युवक मौत ने रोका रास्ता, बाबतपुर एयरपोर्ट जाते समय हुआ हादसा

Sat, 08 Jul 2023 08:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 08:45 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के बैरवा गांव निवासी विनोद विश्वकर्मा (35) दुबई जाने के लिए अपने दोस्त दिनेश के साथ बाइक से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहा था। नेवादा गांव में चारपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ghazipur youth died in road accident near babatpur airport who is going dubai
दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे बाइक सवार युवक की वाराणसी के नेवादा गांव में चारपहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में युवक का दोस्त घायल हो गया। सूचना पाकर फूलपुर थाने की पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसके घायल दोस्त को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के बैरवा गांव निवासी विनोद विश्वकर्मा (35) दुबई में नौकरी करता था। दुबई जाने के लिए वह अपने दोस्त दिनेश यादव के साथ बाइक से घर से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहा था। बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर नेवादा गांव में सामने से आ रहे चारपहिया वाहन की टक्कर से विनोद सड़क के किनारे बने मंदिर के चबूतरे पर उछल कर जा गिरा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कर्ज से परेशान दो बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, मां-बाप बेसुध, पत्नी की उजड़ी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले दुबई से घर आया था विनोद

वहीं, उसका दोस्त दिनेश सड़क के किनारे खेत में जा गिरा। हादसे में विनोद की मौत हो गई और दिनेश का पैर दो जगह से टूट गया। पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि दो बच्चों का पिता विनोद दुबई में काम करता था और एक माह पहले घर आया था।

शनिवार की दोपहर 12:30 बजे उसे बाबतपुर एयरपोर्ट से विमान से डड़ान भरना था। समय कम होने के कारण वह तेज गति से बाइक चलाते हुए एयरपोर्ट जा रहा था। उसी दौरान हादसे का शिकार हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इनवर्टर बनाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

चोलापुर थाना क्षेत्र लश्करपुर स्थित राजभर बस्ती में रहने वाले अलियार राजभर के तीन बेटों में दूसरे नंबर का राकेश राजभर (25) ठेला लगा कर जीविकोपार्जन करता था। शनिवार दोपहर वह अपने घर में इनवर्टर की मरम्मत कर रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन परिजन उसे समीप के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले राकेश की शादी हुई थी और सात माह का उसका बेटा है। राकेश की मौत के बाद उसकी पत्नी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed