फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Youth climbs tower after girlfriend refuses to marry him brought down after 2 hours

Ghazipur News: प्रेमिका के शादी से इनकार पर टावर पर चढ़ा युवक, 2.5 घंटे के बाद उतारा; जानें हाई वोल्टेज ड्रामा

Thu, 25 Jun 2026 08:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 25 Jun 2026 08:49 PM IST
सार

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब ढाई घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। वहीं दूसरी घटना में युवती को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों घटनाएं क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहीं।

विज्ञापन
Ghazipur Youth climbs tower after girlfriend refuses to marry him brought down after 2 hours
प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को प्रेम-प्रसंग से जुड़े दो अलग-अलग मामलों की चर्चा पूरे दिन होती रही। एक ओर प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, वहीं दूसरी ओर युवती को भगाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि कामूपुर गांव निवासी त्रिषिकेश राम बृहस्पतिवार तड़के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। 
विज्ञापन


युवक का कहना था कि उसका बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच शादी का वादा भी हुआ था। आरोप है कि दो दिन पहले युवती ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह आहत होकर टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने काफी देर तक बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले आई। पुलिस युवक तथा युवती के परिजनों के बीच बातचीत कराने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राकेश राजभर को पुलिस ने युवती को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह पड़ोस में रहने वाली युवती को 18 जून को अपने साथ लेकर चला गया था। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया था।

थाना प्रभारी राजनारायन के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक आम के बगीचे में मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष राजनारायण ने बताया कि युवती को भगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं टावर पर चढ़े युवक के मामले में दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed