{"_id":"688c6e8fbe993e235406d5e3","slug":"ghazipur-triple-murder-case-accused-abhay-arrested-in-parents-and-sister-murder-case-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur Triple Murder: ट्रिपल मर्डर का आरोपी अभय गिरफ्तार, मां-बाप-बहन को कुल्हाड़ी से काटकर ली थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur Triple Murder: ट्रिपल मर्डर का आरोपी अभय गिरफ्तार, मां-बाप-बहन को कुल्हाड़ी से काटकर ली थी जान
Fri, 01 Aug 2025 01:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:13 PM IST
सार
Ghazipur Triple Murder: गाजीपुर तिहरे हत्याकांड का आरोपी अभय पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसने अपनी माता- पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी।
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड का आरोपी अभय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव की यादव बस्ती में बहन और माता-पिता को कुल्हाड़ी से काटकर तीन हत्या करने का आरोपी अभय उर्फ भुट्टन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चौकिया तिराहा के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इस वजह से की थी हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन कुसुम यादव की पहली शादी जैतपुरा गांव में हुई थी। वहां शादी टूट गई। इसके बाद उसकी दूसरी शादी की गई। वहां भी रिश्ता खराब करके कुसुम मायके आ गई। यहां पिता को मेरे खिलाफ खड़ा कर दिया। पिता ने कुसुम के नाम जमीन रजिस्ट्री कर दिया। मुझे बर्बाद करने पर तुली थी। इसी वजह से कुल्हाड़ी से हमला कर माता- पिता और बहन कुसुम की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
27 जुलाई को हुई थी वारदात
डिलियां गांव की यादव बस्ती में रविवार की दोपहर में गांव में सबकुछ सामान्य था लेकिन बहन के नाम पर खेत किए जाने से नाराज अभय ने दो मिनट के अंदर करीब 15 फीट के दायरे में बहन, पिता और मां की लाशें बिछा दी थीं। उसने हेलमेट पहने घर पहुंची बहन को दौड़ाकर खेत में कुल्हाड़ी से वार कर मारा था। इसके बाद माता-पिता की भी जान ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन