फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ghazipur Students attack on saidpur station master

गाजीपुरः छात्रों ने सैदपुर स्टेशन मास्टर को पीटा, इस बात पर हुआ था विवाद

Tue, 24 Jul 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
ghazipur Students attack on saidpur station master
कॉलेज के छात्रों से टिकट लेने में हुए विवाद के दौरान सैदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को कुछ दबंग छात्रों ने पीट दिया। इस दौरान स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी तथा पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घायल स्टेशन मास्टर को सीएचसी में प्राथमिक इलाज करा कर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने दो नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ देर शाम जीआरपी गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


सैदपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकट आरक्षण का काम करने वाले कर्मचारी और एक कॉलेज के छात्र और छात्रा से पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच स्टेशन मास्टर संजय कुमार वहां पहुंचे तथा सभी छात्रों को स्टेशन परिसर से बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात छात्रों को नागवार गुजरी और छात्र उनसे उलझ गए। कुछ दबंग छात्रों ने स्टेशन मास्टर की जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। इस दौरान बीच बचाव करने वाले स्टेशन के प्वांइट मैन जितेंद्र कुमार को भी चोर्टें आईँ।  

घटना के चलते गाजीपुर से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सिग्नल न मिलने से तरांव और सैदपुर स्टेशन पर लगभग 25 मिनट रुकी रही। बाद में किसी तरह राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल तथा जिला पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।


उधर हमलावर छात्र घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक जीआरपी गोरखपुर पुष्पांजलि देवी ने बताया कि स्टेशन मास्टर की तहरीर पर दो नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed