{"_id":"5e9dc2c78ebc3ed5b8317502","slug":"ghazipur-rajasthan-s-kota-student-report-become-negative-guardians-got-relaxed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : राजस्थान के कोटा से आई छात्रा की रिपोर्ट निगेटिव, अभिभावकों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : राजस्थान के कोटा से आई छात्रा की रिपोर्ट निगेटिव, अभिभावकों ने ली राहत की सांस
Mon, 20 Apr 2020 09:58 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के कोटा से रविवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय आए 211 छात्र-छात्राओं की रैपिड जांच की गई थी। इस दौरान एक छात्रा का सैंपल कोरोना संक्रमित होने संदेह में जांच के लिए बीएचयू भेजा गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव मिलने से सभी ने राहत की सांस ली है। उधर छात्रा के साथ बस में सवार कुल 24 छात्र-छात्राओं को क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
सभी को आरटीआई मैदान स्थित यूनियन बैंक के प्रशिक्षण केंद्र में रखा गया है। इनके साथ बस में सवार दो सिपाही और एक चालक को भी निगरानी में रखा गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। लेकिन अब सबके चेहरे पर चमक दिखी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी काफी खुश नजर आए। अभिभावकों ने क्वारंटाइन किए गए छात्रों को घर भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन