गाजीपुर: आंसू गैस और लाठीचार्ज कर दंगाइयों को खदेड़ा, पुलिस की मुस्तैदी देख जुटी भारी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में पुलिस ने दंगाइयों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। तब जाकर पुलिस स्थिति पर नियंत्रण कर सकी। यह वास्तविक दंगे पर नियंत्रण पाना नहीं था बल्कि पुलिस ने अचानक होने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण करने के लिए दंगा नियंत्रण मॉकड्रिल किया था। शुक्रवार को कई थानों पर पुलिस ने मॉकड्रिल किए। मॉकड्रिल देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
सुहवल : प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में थाने पर दंगा नियंत्रण माकड्रिल का रिहर्सल किया गया। इस दौरान पुलिस हेलमेट, अत्याधुनिक असलहे, बॉडी प्रोटेक्टर, टियर गैस के साथ मुस्तैद रही। मॉकड्रिल देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
बड़ी वारदात की आशंका से सहमे लोग
एकाएक पुलिस की इस कार्रवाई से लोग सहम गए। लोगों ने पहले सोचा कि थाना क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात हो गई है, लेकिन बाद में पता चला कि यह पुलिस का दंगा नियंत्रण रिहर्सल है, तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी, रोहित सिंह, ओमवीर सिंह, संजय पांडेय, अंजली बर्नवाल, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
जमानिया : हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी परिसर में दंगा नियंत्रण मॉकड्रिल के दौरान दंगाइयों से निपटने के लिए आंसू गैस, लाठीचार्ज आदि का अभ्यास किया गया। सीओ हितेंद्र कृष्ण ने कोतवाली पुलिस टीम का जज्बा परखा। दंगाइयों से निपटने के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य और उपनिरीक्षकों ने पुलिस बल के साथ मॉकड्रिल में दंगाई बने पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार पांडेय, एसएसआई राकेश सिंह, उपनिरीक्षक मंजर अब्बास इंद्रलाल भारती सहित बडी संख्या में पुलिसकर्मी अभ्यास में मौजूद रहे। रेवतीपुर: दंगाइयों से निपटने के लिए स्थानीय थाना पर मॉकड्रिल किया गया।