फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur News Teenager dead Body Found Hanging from Tree Murder Suspected Injury Marks Found Abdomen and Body

Ghazipur News: नीम के पेड़ से किशोर का शव लटका मिला, हत्या की आशंका; पेट व शरीर पर चोट के थे निशान

Sat, 16 May 2026 11:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 11:25 PM IST
सार

Ghazipur News: किशोर का शव नीम के पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। शिवम शुक्रवार रात एक कार्यक्रम में गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ghazipur News Teenager dead Body Found Hanging from Tree Murder Suspected Injury Marks Found Abdomen and Body
शिवम खरवार की फाइल फोटो और बिलखती मां को संभालतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (नवापुर) बाजार में शनिवार सुबह एक किशोर का शव नीम के पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किनारे की है। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवम खरवार (15) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई हरिओम ने बताया कि शिवम शुक्रवार की दोपहर घर से बाजार स्थित दुकान पर गया था। शाम करीब छह बजे तक वह दुकान पर मौजूद था। इसके बाद वह अपने एक मित्र के साथ गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शनिवार सुबह गांव की एक महिला पूजा के लिए फूल तोड़ने पोखरे की ओर गई थी। इसी दौरान उसकी नजर नीम के पेड़ की टहनी से जंगली लताओं के सहारे लटक रहे शव पर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। शव की पहचान शिवम के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का आरोप है कि शिवम के पैर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। शिवम मिर्जापुर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां उमा देवी और पिता रामकरन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गई और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।

सूचना मिलने पर बहरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed