{"_id":"5e9080918ebc3e76a112c025","slug":"ghazipur-married-woman-commits-suicide-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की आत्महत्या
Fri, 10 Apr 2020 07:51 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
suicide demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थानांतर्गत भगवल गांव निवासी एक विवाहिता ने शुक्रवार की दोपहर घर में फंदे पर झूल कर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भगवल गांव निवासी गुड्डू बिंद की पत्नी रामरती देवी (30) पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दवा आदि लेने के बाद वह खेत में शुक्रवार को काम करने गई थी और लौटकर घर आने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे घर में लगे बांस में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई और आत्महत्या कर ली। इस घटना को छिपाने के लिए परिजनों ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारकर उसे चारपाई पर लेटा दिया।
विज्ञापन
परिजन आत्महत्या को छिपाकर बीमारी से मृत्यु बता रहे थे। इस घटना की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। परिजनों के तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन