फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur laborer returning home after watching Ramlila died leaving two sons fatherless body bloated water

गाजीपुर: रामलीला देखकर घर जा रहे मजदूर की मौत, दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया; पानी से फूल गया था शरीर

Wed, 21 Oct 2026 06:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 21 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

जिले के राजपुर गांव में बीती रात कुएं में गिरने से 36 वर्षीय मजदूर संतोष कुमार राम की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ रामलीला देखकर घर लौटा था। कुछ देर बाद शौच के लिए निकला और कुएं में गिर गया। मृतक के दो बेटे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Ghazipur laborer returning home after watching Ramlila died leaving two sons fatherless body bloated water
संतोष कुमार राम की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में मंगलवार देर रात कुएं में गिरने से 36 वर्षीय मजदूर संतोष कुमार राम की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ रामलीला देखकर घर लौटा था। कुछ देर बाद शौच के लिए निकला, तभी घर से करीब 20 मीटर दूर स्थित कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन




मृतक के चाचा राजेश कुमार के अनुसार, संतोष मंगलवार देर रात पत्नी के साथ स्थानीय रामलीला देखकर घर लौटा था। इसके कुछ देर बाद वह शौच के लिए बाहर निकला। घर के पास स्थित कुएं के नजदीक अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद संतोष को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मातम

घटना की सूचना मिलते ही जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत कुएं में गिरने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की आवश्यक छानबीन कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, संतोष चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता विक्रमा और अन्य भाई भी मजदूरी करते हैं। करीब दस वर्ष पहले संतोष की शादी अदसड़ गांव निवासी रेखा से हुई थी।

संतोष की मौत से पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके नौ वर्षीय बेटे अंकुश और छह वर्षीय अर्जुन के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार की आजीविका चलाने वाले संतोष की अचानक मौत से परिजनों के सामने दुख के साथ-साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। वहीं, घटना के बाद राजपुर गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed