फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur head constable murder case main accused son arrested

गाजीपुरः सिपाही हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप का बेटा गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2019 10:32 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: shashikant misra Updated Mon, 07 Jan 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur head constable murder case main accused son arrested
गाजीपुर में नोनहरा पुलिस ने कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर चट्टी के पास शनिवार की देर रात सिपाही हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप के बेटे अभिमन्यु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे चालान कर जेल भेज दिया। इस मामले में अभी तक पुलिस 33 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


बीते 29 दिसंबर को नोनहरा थाने के कठवामोड़ पुल सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर और करंडा थाने के मानिकपुर में आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। इसी दिन आरटीआई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा भी थी। सभा समाप्त होने पर करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष  पुलिस कर्मियों के साथ थाने पर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कठवामोड़ पुल के पास जाम की वजह से उनका वाहन फंस गया था। पुलिस कर्मी वाहन से उतरकर जाम समाप्त कराने के लिए कार्यकर्ता से बातचीत करने लगे थे। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स को पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में नोनहरा पुलिस 32 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुहवल पुलिस ने 200 अज्ञात तथा करंडा थाने की पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसी क्रम में नोनहरा पुलिस ने शनिवार की रात करीब 11 बजे कासिमाबाद थाने के महेशपुर चट्टी के पास से मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप के पुत्र अभिमन्यु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार गांवों में दबिश दी जा रही है। बताया कि सिपाही हत्याकांड मामले में अब तक कुल 33 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अर्जुन कश्यप पर 25 हजार रुपये का इनाम

पुलिस हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने इसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग तीन टीमें गठित की  हैं। टीमें विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

पुलिस टीम ने अर्जुन कश्यप के भाई हरेंद्र कश्यप सहित क्षत्रपति निषाद के पिता पारसनाथ निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप पर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, साथ ही उसके भाई हरेंद्र कश्यप और घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षत्रपति निषाद के पिता पारसनाथ निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से निषाद समाज सहित अन्य आरोपियों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed