{"_id":"5b3626304f1c1bc5628b7bf3","slug":"ghazipur-engineer-killed-in-mumbai-chartered-plane-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई चार्टर्ड प्लेन हादसा: गाजीपुर के इंजीनियर की मौत, गांव में पसरा मातम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई चार्टर्ड प्लेन हादसा: गाजीपुर के इंजीनियर की मौत, गांव में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
मौत की सूचना के बाद रोती मनीष की चाची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के घाटकोपर में गुरुवार की दोपहर में हुए विमान क्रैश हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें यूपी के गाजीपुर के निवासी एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन मनीष पांडेय (28) भी शामिल थे। उनकी मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोग भी शोक में डूब गए। उनके पिता और बड़े भाई शुक्रवार को बाबतपुर हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो गए।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के खैराबारी निवासी तेज प्रताप पांडेय के छोटे पुत्र इंजीनियर मनीष पांडेय लखनऊ से एरोनाटिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चार साल से मुंबई में कार्यरत थे। गुरुवार को मुंबई के जुहू से परीक्षण के लिए 12 सीटों वाला चार्टर्ड विमान उड़ा था। परीक्षण करने वालों में इंजीनियर मनीष पांडेय भी थे।
चार्टर्ड विमान घाटकोपर में निर्माणाधीन इमारत के पास क्रैश हो गया था। दुर्घटना में दो पायलेटों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में इंजीनियर मनीष पांडेय की भी मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक मनीष पांडेय के चचेरे भाई मनोज पांडेय ने बताया कि मृतक मनीष के पिता तेजप्रताप पांडेय दीवानी कोर्ट मुहम्मदाबाद में वकालत करते थे और वर्तमान में पूजा-पाठ कराते हैं। वह अपने बड़े पुत्र अभिषेक पांडेय के साथ रहते हैं। अभिषेक पांडेय पटना में किसी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं।
तीन माह पहले मनीष अपनी बीमार दादी को देखने के लिए आया था। मनीष की शादी 28 अप्रैल 2017 को बिहार जिला के बक्सर निवासी सुनीता से हुई थी। मनीष पत्नी और मां रागिनी पांडेय के साथ मुंबई में रहते थे।