फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur engineer killed in mumbai chartered plane accident

मुंबई चार्टर्ड प्लेन हादसा: गाजीपुर के इंजीनियर की मौत, गांव में पसरा मातम 

Sat, 30 Jun 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 30 Jun 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur engineer killed in mumbai chartered plane accident
मौत की सूचना के बाद रोती मनीष की चाची - फोटो : अमर उजाला
मुंबई के घाटकोपर में गुरुवार की दोपहर में हुए विमान क्रैश हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें यूपी के गाजीपुर के निवासी एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन मनीष पांडेय (28) भी शामिल थे। उनकी मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोग भी शोक में डूब गए। उनके पिता और बड़े भाई शुक्रवार को बाबतपुर हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


भांवरकोल थाना क्षेत्र के खैराबारी निवासी तेज प्रताप पांडेय के छोटे पुत्र इंजीनियर मनीष पांडेय लखनऊ से एरोनाटिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चार साल से मुंबई में कार्यरत थे। गुरुवार को मुंबई के जुहू से परीक्षण के लिए 12 सीटों वाला चार्टर्ड विमान उड़ा था। परीक्षण करने वालों में इंजीनियर मनीष पांडेय भी थे।
विज्ञापन


चार्टर्ड विमान घाटकोपर में निर्माणाधीन इमारत के पास क्रैश हो गया था। दुर्घटना में दो पायलेटों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में इंजीनियर मनीष पांडेय की भी मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मनीष पांडेय के चचेरे भाई मनोज पांडेय ने बताया कि मृतक मनीष के पिता तेजप्रताप पांडेय दीवानी कोर्ट मुहम्मदाबाद में वकालत करते थे और वर्तमान में पूजा-पाठ कराते हैं। वह अपने बड़े पुत्र अभिषेक पांडेय के साथ रहते हैं। अभिषेक पांडेय पटना में किसी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं।


तीन माह पहले मनीष अपनी बीमार दादी को देखने के लिए आया था। मनीष की शादी 28 अप्रैल 2017 को बिहार जिला के बक्सर निवासी सुनीता से हुई थी। मनीष पत्नी और मां रागिनी पांडेय के साथ मुंबई में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed