फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur access road submerged filthy water for two months drain water reaching homes children distress

गाजीपुर: दो महीने से गंदे पानी में फंसी रायगंज की राह, घरों तक पहुंच रहा नाले का पानी; बच्चे-बुजुर्ग परेशान

Fri, 02 Oct 2026 05:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 02 Oct 2026 05:54 AM IST
सार

जिले के रायगंज इलाके में करीब दो महीने से नाले का गंदा पानी सड़क और घरों तक पहुंच रहा है। जलभराव से बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर पालिका के अनुसार, नाले का निर्माण कार्य चल रहा है और जल्द जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Ghazipur access road submerged filthy water for two months drain water reaching homes children distress
जलभराव के बीच जाते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 के रायगंज मोहल्ले में पिछले करीब दो महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने के साथ लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। कीचड़ और गंदे पानी के बीच आवागमन मुश्किल होने से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार समस्या उठाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। वहीं नगर पालिका का कहना है कि जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है, इसके पूरा होने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन




मोहल्ले के निवासी सूरज सैनी ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होने से स्थिति खराब है। जलभराव या सफाई के दौरान निकाला गया कचरा सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है, जो कई दिनों तक पड़ा रहता है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

मंटू गुप्ता ने बताया कि करीब दो महीने से लगातार पानी जमा है। कई घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। बच्चों को स्कूल जाने और परीक्षा देने में भी परेशानी हो रही है। गंदे पानी को पार कर निकलना उनके लिए मुश्किल है।

ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहने से आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग भी चोटिल हो रहे हैं। समस्या लंबे समय से बनी होने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से अब तक ठोस समाधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन

रजदेपुर में अतिक्रमण से बाधित है पानी की निकासी
वार्ड नंबर 11 के सभासद कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रौजा की जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए रेलवे क्रासिंग के पास नाला खोल दिया था। इसके बाद कई मोहल्लों का पानी रायगंज होते हुए एमएएच स्कूल, तुलसीया पुल से अंजनी घाट की ओर जाता है।

रजदेपुर में नाले पर अतिक्रमण के कारण करीब दो महीने से सड़क पर गंदा पानी जमा है। नालों की गहराई से सफाई भी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका की ओर से सिटी इंटर कॉलेज के पीछे से कबाड़ी की दुकान होते हुए एमएएच स्कूल तक नाला बनाया जा रहा है। नाला बनने के बाद जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

शिकायत मिली तो कराएंगे निस्तारण : ईओ
नगर पालिका के ईओ डीके राय ने बताया कि अभी तक वार्ड के किसी व्यक्ति ने इस समस्या की शिकायत नहीं की है। जानकारी लेने के बाद मामला सही मिलने पर जल्द निस्तारण कराया जाएगा। मोहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया जाएगा।

बोले लोग...
नाले की सफाई नहीं होने से गंदगी और पानी सड़क पर जमा है। सफाई के दौरान निकाला गया कचरा भी सड़क किनारे छोड़ दिया जाता है, जिससे कई दिनों तक दुर्गंध उठती रहती है। इस माहौल में रहना मुश्किल हो गया है। - विवेक कुमार मिश्रा, रायगंज।

करीब दो महीने से पानी जमा है और अब घरों में भी गंदा पानी पहुंच रहा है। बच्चों को स्कूल जाने और परीक्षा देने में परेशानी हो रही है। प्रशासन को जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। - नागेश कुमार मिश्रा, रायगंज।

जलभराव और कीचड़ के कारण सड़क पर चलना मुश्किल है। आए दिन बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिर रहे हैं। समस्या लंबे समय से बनी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। - श्वेता श्रीवास्तव, रजद्देपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed