फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghaziabad police named Shubham of Sigra as mastermind in banned cough syrup case in varanasi

UP: प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में गाजियाबाद पुलिस ने सिगरा के शुभम को बताया सरगना, जानें पूरी बात

Sat, 08 Nov 2025 05:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 05:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस ने गाजियाबाद में यह कार्रवाई की थी। सात ट्रक कफ सिरप के साथ सात आरोपी भी अरेस्ट किए गए थे। चूने की बोरियों के बीच में कफ सिरप को छिपाकर रखा गया था। पुलिस इसी मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad police named Shubham of Sigra as mastermind in banned cough syrup case in varanasi
कफ सिरप को किया जब्त।

विस्तार

गाजियाबाद की नंदग्राम थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में काशी के सिगरा निवासी शुभम जायसवाल को सरगना बताया है। शुभम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अब गाजियाबाद पुलिस ने कमिश्नरेट की पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच सप्तसागर दवा मंडी तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सोनभद्र पुलिस की सूचना पर गाजियाबाद में गत तीन नवंबर को प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पकड़ी गई थी। इसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाना था। इस मामले में वाराणसी के शुभम जायसवाल का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से शुभम जायसवाल और उसके करीबी भूमिगत हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। उसके महमूरगंज स्थित कार्यालय में पूर्वांचल के पूर्व सांसद भी पहुंचे थे। इसकी तस्वीर आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। उसका मैदागिन में मेडिकल स्टोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गाज़ियाबाद पुलिस के साथ मिलकर चार ट्रक कफ सिरप की खेप बरामद की थी। तस्करी में शामिल सात आरोपी भी पकड़े गए थे। उनके पास से एक क्रेटा कार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए थे। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के तार बांग्लादेश तक जुड़े हैं। सोनभद्र से बिहार, झारखंड और बंगाल के रास्ते कफ सिरप वहां भी भेजा जाता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।

बता दें सोनभद्र पुलिस में गत बीते 18 अक्टूबर की रात चुर्क मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक कफ सिरप पकड़ा था, जिसे चिप्स से भरे कार्टून के पीछे छिपा कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इसकी छानबीन तेज की तो कई अहम जानकारियां हाथ लगी। इसके आधार पर ही शनिवार की रात रांची से एक और ट्रक कफ सिरप पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed