{"_id":"644d50af25f34af07b0228e5","slug":"ghazal-singer-pankaj-udhas-participated-in-maa-ganga-aarti-in-varanasi-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गजल गायक पंकज उधास मां गंगा की आरती में शामिल हुए, सेल्फी के लिए मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गजल गायक पंकज उधास मां गंगा की आरती में शामिल हुए, सेल्फी के लिए मची होड़
Sat, 29 Apr 2023 10:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:45 PM IST
सार
गजल गायक पंकज उधास सपरिवार शनिवार शाम मां गंगा की आरती में शामिल हुए। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा आरती में मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया।
विज्ञापन
मां गंगा की आरती में शामिल हुए पंकज उधास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गजल गायक पंकज उधास सपरिवार शनिवार शाम मां गंगा की आरती में शामिल हुए। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा आरती में मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। इसके बाद घाट की मढ़ी पर बैठकर आरती देखी। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। गंगा आरती की भव्यता देखकर पंकज उधास मंत्रमुग्ध नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी वह सेल्फी ले रहे थे तो कभी आरती की तस्वीरें खींच रहे थे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। घंटे भर तक पंकज उधास ने गंगा तट पर समय बिताया। श्रद्धालुओं को जैसे ही पता चला कि पंकज उधास उनके बीच मौजूद हैं तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मिट्टी में मिला माफिया मुख्तार का राजनीतिक भविष्य, गुनाह गिनते-गिनते थक जाएंगे