फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ghat sandhya prograame after the sucess of subah e banaras

सुबह-ए-बनारस की सफलता के बाद अब घाट संध्या का आयोजन

Tue, 31 Jan 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
ghat sandhya prograame after the sucess of subah e banaras
रीवा घाट पर आज से घाट संध्या का आयोजन - फोटो : फाइल फोटो
अस्सी घाट पर आयोजित सुबह-ए-बनारस कार्यक्रम की सफलता के बाद अब रीवा घाट पर एक फरवरी से घाट संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत रोजाना शाम छह बजे से यहां नृत्य, प्रदर्शनी समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने मंगलवार को रायफल क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि सुबह-ए-बनारस के सफल 800 दिन होने पर अब एक और घाट पर कार्यक्रम होगा। इससे घाट साफ सुथरा रहेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 
डीएम ने कहा कि काशी की आत्मा घाटों पर जीवंत रहती है। यहां गंगा जमुनी तहजीब के वास्तविक स्वरूप को किसी न किसी रूप में प्रतिदिन देखा जा सकता है।
घाट-संध्या की विशेषता के रूप में काशी की संस्कृति के कलात्मक रूप के साथ नृत्य एवं अध्यात्म को पिरोते हुए एक नियमित संध्या की पहल है। इसके माध्यम से काशी के कलाकारों को उचित मंच प्राप्त होगा तथा देशी-विदेशी यात्रियों के लिए दर्शनीय स्थल भी स्थापित हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला सांस्कृतिक समिति द्वारा काशी को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में माने जाने वाले स्वरूप को संगठित एवं समन्वित रूप से उजागर करने का एक अभिनव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed