फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Get the roads repaired in a week, otherwise action will be taken

Varanasi News: एक सप्ताह में कराएं सड़कों की मरम्मत, नहीं तो कार्रवाई

Wed, 28 Jun 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Get the roads repaired in a week, otherwise action will be taken
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने मंंगलवार को जल जीवन मिशन व सांसद आदर्श गांव जयापुर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन के कारण खराब हुई सड़कों की एक सप्ताह में मरम्मत कराने को कहा। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जयापुर में सिटीजन चार्ट लगाने और अमृत सरोवरों के किनारे वृक्षारोपण कराने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने पीएम वाणी का कार्य तत्काल शुरू कराने काे कहा। जल जीवन मिशन के तहत पाया कि बड़ागांव विकास खंड के अनेई गांव में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क को काट दिया गया है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। सीडीओ ने इससे पहले भी कार्यदायी संस्था को खराब सड़कों की मरम्मत कराने को कहा था, जो नहीं कराया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में सड़कें सही नहीं हुईं तो कार्रवाई की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed