{"_id":"5ab134f24f1c1bb7758b6816","slug":"germany-security-officers-visit-place-of-german-president-event","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी के राष्ट्रपति का काशी दौरा, जर्मन सुरक्षा अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी के राष्ट्रपति का काशी दौरा, जर्मन सुरक्षा अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी के सुरक्षा और पुलिस अधिकारी सारनाथ पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर के वाराणसी आगमन के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस और जर्मन सुरक्षा दल के अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट, दशाश्वमेध से अस्सी घाट, बीएचयू और सारनाथ का निरीक्षण किया।
इस दौरान चारों स्थान पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) बैठक हुई। बैठक में जर्मनी के राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन के रूट से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स की ब्रीफिंग और डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल होगा।
जर्मनी के राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में 12 पुलिस अधीक्षक, 18 एएसपी, 30 सीओ, 210 दरोगा, एक हजार से अधिक कांस्टेबल और 10 कंपनी पीएसी व सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट तैनात रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कार्यक्रम स्थल एनएसजी कमांडों और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के जवानों की निगरानी में होगा। कार्यक्रम स्थलों और आवागमन के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।
वहीं, गंगा में नौसेना के गोताखोर और जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल व एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। एयरपोर्ट व हेलीपैड वायुसेना की निगरानी में रहेंगे और थलसेना एलर्ट रहेगी। उधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहर आगमन के मद्देनजर भी सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

डीएम ने जर्मनी के अधिकारियों के साथ की बैठक
जर्मनी के सुरक्षा और पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर के 22 मार्च के दौरे के मद्देनजर मंगलवार को जर्मनी सरकार के दल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने जर्मनी के दल के साथ सारनाथ, अस्सी, दशाश्वमेध घाट और बीएचयू का भ्रमण किया। फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर दिन में करीब दस बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके साथ पचास सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।
बाबतपुर से वह सीधे सारनाथ जाएंगे जहां वह धम्मेख स्तूप, संग्रहालय और महाबोधि मंदिर देखेंगे। इसके बाद वह ताज होटल में लंच करेंगे। इसके बाद अस्सी घाट जाएंगे जहां से वह बजड़े पर दशाश्वमेध घाट जाएंगे।
यहां से वह बीएचयू में छात्रों से रूबरू होंगे। शाम को गंगा आरती देखने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। रात करीब आठ बजे वह बाबतपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बीएचयू में छात्रों से संवाद करेंगे जर्मनी राष्ट्रपति
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर
- फोटो : twitter
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर 22 मार्च को अपने बनारस दौरे के दौरान बीएचयू कैंपस जाएंगे। यहां करीब एक घंटा तक रहने के दौरान राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद कर उन्हें शिक्षा की बेहतरी के साथ ही भारत-जर्मन संबंध के बारे में खुलकर बातचीत करेंगे।इसके अलावा विज्ञान संकाय के ऐसे शिक्षक जिन्हें जर्मन की हंबोर्ट फेलोशिप मिलती है, उनसे भी मिलेंगे।
विश्वविद्यालय में जर्मन राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कैंपस में आने के बाद वह केंद्रीय कार्यालय स्थित कमेटी रूम में करीब 40 छात्रों से मिलेंगे, इसके लिए संकाय-संस्थान से छात्र-छात्राओं के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
इसके अलावा फेलोशिप पाने वाले शिक्षकों से भी केंद्रीय कार्यालय के ही कमेटी कक्ष में राष्ट्रपति उनसे बातचीत करेंगे। विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो.एमके सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति की छात्रों से बातचीत संबंधी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।