फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Germany's starch will increase the age of manuscripts by 200 years

संस्कृत विश्वविद्यालय: जर्मन स्टार्च से होगा पांडुलिपियों का संरक्षण, 200 साल तक बढ़ जाएगी उम्र

Tue, 09 Nov 2021 01:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 09 Nov 2021 01:21 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के सरस्वती भवन पुस्तकालय की एक लाख 11 हजार 132 पांडुलिपियों का जिल्द बदला जाएगा। प्रथम चरण में अलग-अलग पन्नों में पांडुलिपियों को गेहूं के पेस्ट (जर्मन स्टार्च) से जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
Germany's starch will increase the age of manuscripts by 200 years
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के सरस्वती भवन पुस्तकालय की पांडुलिपियों का संरक्षण किया जा रहा है। संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठानम के विशेषज्ञों ने पांडुलिपियों की जिल्द बदलने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया के तहत पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की संरक्षित एक लाख 11 हजार 132 पांडुलिपियों के जिल्द को बदला जाएगा।

विज्ञापन


प्रथम चरण में अलग-अलग पन्नों में पांडुलिपियों को गेहूं के पेस्ट (जर्मन स्टार्च) से जोड़ा जा रहा है। प्रतिष्ठानम के विशेषज्ञों ने बताया कि जर्मनी स्टार्च की लाइफ करीब 200 साल से अधिक बताई जा रही है। स्टार्च के जोड़ से पांडुलिपियों के पन्नों में दीमक व अन्य कीटाणु लगने की संभावना भी खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


स्टार्च की खासियत है कि पन्ने को आसानी से खोला जा सकता है। वहीं पांडुलिपियों के छिद्र को भरने के लिए विशेष प्रकार के टिश्यू पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रतिष्ठानम की टीम ने संरक्षण के लिए तीन तरह की पांडुलिपियों को चिह्नित किया है। पहला जो ठीक-ठाक है। केवल उसे साफ करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा वह जिसमें नमी के कारण फंगस लग गए हैं। तीसरा जो ज्यादा खराब स्थिति में है। तीनों तरह की पांडुलिपियों का ट्रीटमेंट अलग-अलग तरह से किया जाएगा। विशेषज्ञों का दावा है कि वर्तमान में चल रहे ट्रीटमेंट से पांडुलिपियों की लाइफ कम से कम 200 साल और बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed