{"_id":"601bc2458ebc3e4b35385c91","slug":"general-manager-of-north-eastern-railway-inspected-manduwadih-station-reviewed-the-underpass-of-bareka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मंडुवाडीह स्टेशन का किया निरीक्षण, बरेका के अंडरपास का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मंडुवाडीह स्टेशन का किया निरीक्षण, बरेका के अंडरपास का लिया जायजा
Thu, 04 Feb 2021 03:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 04 Feb 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मंडुवाडीह स्टेशन का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। स्पेशल ट्रेन से गुरुवार सुबह वाराणसी मंडल पहुंचे जीएम ने बनारस रेलइंजन कारखाना में बने अंडरपास के बारे में भी बरेका अधिकारियों से बातचीत की। वहीं कुछ खामियों पर उसे जल्द ही दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने मंडुवाडीह स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए सुंदरीकरण के बाबत अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जीएम विनय त्रिपाठी ने कोरोना प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान रेल यूनियन के नेताओं ने रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक मांगपत्र भी सौंपा। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रवीण कुमार समेत वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन