फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GBC: 17 investors honored, exhibition of GI products organized

जीबीसी : सम्मानित हुए 17 निवेशक, जीआई प्रोडक्ट की लगाई प्रदर्शनी

Tue, 20 Feb 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
GBC: 17 investors honored, exhibition of GI products organized
कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 4.0 में सोमवार को 17 निवेशकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिले में हुए 15358 करोड़ के निवेश और 44216 रोजगार सृजन को औद्योगिक विकास में मील का पत्थर बताते हुए प्रदेश के मंत्री-विधायकों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथियों और निवेशकों ने लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह के मुख्य कार्यक्रम का स्क्रीन पर प्रसारण देखा। इस मौके पर ओडीओपी और जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि औद्योगिक विकास का धरातल मजबूत करने के लिए सरकार ने प्रदेश में सर्वाधिक एयरपोर्ट और एक्सप्रेस वे बनाए गए। विकास के तीन आयाम पावर, परिवहन और कानून-व्यवस्था को सरकार ने मेंटेन किया।
विज्ञापन

प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि जो अंग्रेज कहते थे कि भारतीयों को व्यापार नहीं आता, उन्हीं अंग्रेजों को पछाड़ते हुए भारतीयों ने अपने देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, डाॅ. नीलकंठ तिवारी, डाॅ. रजनीकांत, राजेश भाटिया, अजित सिंह बग्गा मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधानसभा वाराणसी उत्तरी और कैंट के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed