फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   औरतें हबुआती हैं, डफाली गाते हैं गाजी मियां की शहादत  

औरतें हबुआती हैं, डफाली गाते हैं गाजी मियां की शहादत  

Mon, 13 Jun 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 13 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
स्कंद पुराण के काशी खंड में उल्लिखित इन श्लोकों में उत्तरार्क कुंड की महिमा गाई गई है। 12वीं-13वीं शताब्दी से पहले काशी का उत्तरार्क कुंड तीर्थ सूर्योपासना का अद्वितीय केंद्र था। भगवान सूर्य के इस विशाल मंदिर परिसर में बौद्ध विहारों के भी अवशेष देखे जा सकते हैं। फिलहाल अलईपुर में सिटी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने बकरिया कुंड के नाम से विख्यात सनातनियों के आस्था के केंद्र इस कुंड की दुर्दशा चरम पर है। भीटे को पाटकर दो दर्जन से अधिक भवन तो बना ही लिए गए हैं, सरपत की झाड़ियों और कचरे के चलते लोगों ने कुंड का उपयोग करना बंद कर दिया है। आसपास की बस्तियों के लोग अब इसी कुंड में कूड़ा फेंक रहे हैं। 
विज्ञापन


बकरिया कुंड पर औरतें हबुआती हैं और डफली बजाते हुए डफाली गाजी मियां की शहादत गाते हैं। कोई नारियल चढ़ाता है तो कोई मुर्गा। इस बार निकली गाजी मियां की बारात कुंड परिसर में लौट आई है। काशी की उत्तरी सीमा पर स्थित इस तीर्थ का पौराणिक नाम उत्तरार्क कुंड या बर्करी कुंड है। यहां उत्तरार्क मंदिर में सूर्यदेव की पूजा-अर्चना भी होती है।
विज्ञापन


काशी में उत्तरार्क भगवान की विशाल प्रतिमा कुंड परिसर में स्थित मंदिर में अब भी सुरक्षित है। इस प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग पहुंचते हैं। शुभ कार्यों की शुरुआत इसी कुंड परिसर में शहनाई, नगाड़ा बजाकर की जाती है। अब कुंड को
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटकर कब्जा करने की होड़ मची हुई है। पुजारी की पत्नी कांति देवी बताती हैं कि परिसर पर कब्जा करने वाले रात को ईंट-पत्थर गिराते हैं और सुबह पुलिस को सूचना दी जाती है।


पुलिस की मदद से अक्सर अवैध निर्माण करने वालों को खदेड़ा जाता है। इसी कुंड परिसर से कभी भगवान कृष्ण की गोवर्धनधारी रूप वाली गुप्तकालीन मूर्ति मिली थी जिसे बीएचयू के भारत कला भवन में रखा गया है। कहा जाता है कि मुगलों के आक्रमण से पहले यहां भव्य कृष्ण मंदिर था। बौद्ध विहारों के अवशेष भी इस कुंड के आसपास पड़े हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed