फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gave birth to a baby girl in the toilet of someone else's house, threw it in the commode and ran away

Varanasi News: दूसरे के घर के टॉयलेट में बच्ची को दिया जन्म, कमोड में फेंककर भागी

Tue, 13 Aug 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Gave birth to a baby girl in the toilet of someone else's house, threw it in the commode and ran away
महिला को तलाश रही पुलिस, सदर बाजार की घटना, डॉक्टरों ने बच्ची को बताया स्वस्थ
विज्ञापन

पुलिस ने चाइल्ड लाइन की टीम को सौंपा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सदर बाजार के एक मकान के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर एक महिला उसे सिर के बल कमोड में फेंककर भाग गई। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन बच्ची को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। बच्ची को डॉक्टरों ने स्वस्थ बताया तो उसे चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया गया। नवजात को कमोड में जन्म देने वाली महिला को पुलिस चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
सदर बाजार निवासी विक्रम ने रविवार देर शाम कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी। विक्रम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शिवपुर में रिश्तेदारी में रुद्राभिषेक में शामिल होने गए थे। किरायेदारों से सूचना मिली कि मकान के भूतल में टॉयलेट में एक महिला आई थी। उस महिला के जाने के बाद टॉयलेट से बच्चे के रोने की आवाज आने लगी। टॉयलेट में जाने पर पता चला कि कमोड में एक नवजात बच्ची पड़ी है। विक्रम की सूचना पर कैंट थाने के दरोगा राजेश दूबे और सत्यम यादव मौके पर पहुंचे। कैंट थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि जिस मकान के टॉयलेट में नवजात मिली है उसके आसपास सीसी कैमरे नहीं लगे हैं। इस वजह से महिला को चिह्नित करने में दिक्कत आ रही है। मुखबिरों की मदद से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को जन्म देकर भागने वाली महिला कौन थी।
विज्ञापन

बच्ची को जान से मारना चाहती थी महिला
आसपास के रहने वालों का कहना था कि वह दुस्साहसी महिला कौन थी जो दूसरे के घर के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देने के लिए घुसी। खून से लथपथ बच्ची को देखने से भी लग रहा था कि महिला उसे जान से मारना चाहती थी। इसीलिए बच्ची को सिर के बल कमोड में डाला गया था। नवजात के सिर से खून की कुछ बूंद भी निकल आई थी। टॉयलेट में महिला ने गर्भनाल नोच कर फेंका था, मौके पर चौतरफा खून बिखरा हुआ था। यह घटना सोमवार को सदर बाजार इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article