फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gautam, the son of a driver, set to shine at the Kolkata Grand Prix.

Varanasi News: कोलकाता ग्रैंड प्रिक्स में कमाल दिखाएंगे ड्राइवर के बेटे गौतम

Sun, 14 Jun 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gautam, the son of a driver, set to shine at the Kolkata Grand Prix.
भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से ग्रैंड प्रिक्स एथलेटिक्स स्पर्धा कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम (साई) में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने वाली यूपी टीम में वाराणसी के फुलवरिया निवासी ड्राइवर पिता के बेटे गौतम तिवारी को जगह मिली है। प्रतियोगिता 15 जून को खेली जाएगी।
विज्ञापन

इसमें खेलने के लिए गौतम हर रोज सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव से प्रशिक्षण लेते हैं। वे ओपन वर्ग की स्पर्धा में खेलेंगे। प्रतियोगिता में फुलवरिया के गौतम 400 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश की तरफ से पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। गौतम का अभी तक 400 मीटर दौड़ में 47.90 सेकंड का सर्वोत्तम टाइमिंग रहा है। गौतम के पिता नागेंद्र तिवारी ड्राइवर हैं जबकि मां अंजू देवी गृहिणी हैं। गौतम ने 2019 से खेलना शुरू किया और पहले ही वर्ष में प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत और दूसरे वर्ष में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि सिगरा स्टेडियम में घास के मैदान पर अभ्यास करते थे। इसके बाद 12 किमी दूर लालपुर स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास किया। अब सिगरा स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। इस वर्ष अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चंद्रभान यादव ने बताया कि वह स्टेडियम में आयोजित दोनों सत्रों में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed