{"_id":"65d5c506824995ec4a0f0d78","slug":"garlic-price-hike-thieves-stole-garlic-by-breaking-lock-of-shop-in-varanasi-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Garlic Price: महंगाई के बीच चोरों को भाया लहसुन, पहड़िया मंडी से दुकान का ताला तोड़कर 17 बोरी चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Garlic Price: महंगाई के बीच चोरों को भाया लहसुन, पहड़िया मंडी से दुकान का ताला तोड़कर 17 बोरी चुरा ले गए
Wed, 21 Feb 2024 03:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:11 PM IST
सार
महंगाई की मार के बीच चोरों को भी लहसुन भा गया है। उनकी नजर भी महंगे सब्जियों पर ही है। वाराणसी के सब्जी मंडी में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 17 बोरी लहसुन चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
लहसुन के दाम में उछाल के बाद चोरों की नजर भी उस पर पड़ने लगी है। वाराणसी जिले के लालपुर पांडेयपुर थाने से सटी पहाड़िया मंडी स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 17 बोरी लहसुन चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर आढ़ती अजय मौर्या ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
अजय मौर्या ने बताया कि लहसुन की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। आशंका जताई कि लहसुन चुरा कर मालवाहक से ले जाया गया है। आढ़तियों का कहना था कि चोरों ने सीधे लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस को चुनौती दी है। लालपुर पांडेयपुर थाना और मंडी एक ही स्थान पर है।
विज्ञापन
लहसुन की कीमत 400 पार
वाराणसी के फुटकर मार्केट में लहसुन का दाम 400 के पार पहुंच गया है। महंगाई के कारण किचन का जायका बिगड़ गया है। दरअसल, बिना मौसम बारिश के कारण लहसुन की फसल खराब हो गई थी। ऐसे में जब लगन का सीजन शुरू हुआ तो लहसुन की मांग अचानक से बढ़ गई। इस बीच लहसुन का बढ़ा हुआ दाम गृहणियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उनका कहना है कि लहसुन की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। ऐसे में किलो की जगह पाव भर से ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन