फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gardener transferred for not pruning trees

Varanasi News: पेड़ों की छंटाई न होने पर माली का ट्रांसफर

Sat, 13 Sep 2025 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gardener transferred for not pruning trees
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के सेवा पखवाड़ा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन से सिगरा वार्ड में स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। कस्तूरबा नगर पार्क, मालवीय बाग पार्क और श्रीनगर कॉलोनी पार्क में विकास कार्यों का निरीक्षण कर सफाई की गई। कस्तूरबा नगर पार्क के अंदर पेड़ों की छंटाई न होने पर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने माली के स्थानांतरण का निर्देश दिया। सिंधु नगर में ट्रांसफॉर्मर के नीचे, राजेश गेस्ट हाउस के सामने वाली गली, शीतला माता मंदिर के पास पड़ा कूड़ा हटवाने को कहा। मालवीय पार्क में पाथवे के लेवल पर मिट्टी भरने, बरसाती पानी के निकासी का निर्देश दिया। श्रीनगर कॉलोनी पार्क में स्मार्ट सिटी से किए जा रहे कार्य बाउंड्रीवॉल की गुणवक्ता ठीक नहीं पाई गई। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। पार्क में जलकल के ट्यूबवेल कक्ष की मरम्मत भी कराई गई। इस दौरान पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, पार्षद सिंधु सोनकर, प्रवीण राय, विवेक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article