फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Garbage on the streets, on paper campaign

सड़कों पर कूड़ा, कागज पर अभियान

Fri, 26 Aug 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 26 Aug 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
 शहर की गलियां, चौराहे और कूड़ाघरों पर कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। यह तब है जब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व है और नगर निगम की ओर से एक पखवारे का विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। चारो ओर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कई दिनों से कूड़ा उठान न होने से बदबू आने लगी है। चारो ओर कूड़ा भी फैलने से आवागमन में भी दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन



महमूरगंज इलाके में माहेश्वरी भवन के समीप मुख्य मार्ग पर कूड़ा सड़क पर पड़ा हुआ है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर माहेश्वरी भवन में बड़ा आयोजन होता है। पूरे इलाके से लोग इसमें शामिल होते हैं। नगर निगम की उदासीनता के चलते शहर कूड़े से बजबजा रहा है। यही हाल सिगरा, शिवाला, वरुणापार क्षेत्र का है। मलदहिया में कूड़े से कूड़ाघर पटा हुआ है। बाढ़ के चलते कूड़े का उठान भी नहीं हो पा रहा है। वजह, रमना कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। वहीं हाल करसड़ा कूड़ा प्लांट का है। वहां भी बाढ़ के चलते कूड़ा नहीं जा पा रहा है। नगर निगम 10 दिनों से कोई ठोस विकल्प नहीं तलाश पाया है। इसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं तहसीलदार अविनाश कुमार का कहना है कि बाढ़ के चलते कूड़े के उठान में दिक्कत आ रही है। कूड़े को उठवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed