फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangster firing in birthday party in varanasi

लेडी डांसर के ठुमके पर बदमाशों ने जमकर की हवाई फायरिंग

Sun, 23 Dec 2018 10:16 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 23 Dec 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Gangster firing in birthday party in varanasi
demo pic
बनारस के जंसा थाना अंतर्गत कुंडरिया गांव में शुक्रवार की रात जन्मदिन की पार्टी में लेडी डांसर के ठुमके पर 0001 गैंग के बदमाशों ने जमकर हवाई फायरिंग की। सूचना मिलने पर जंसा, कपसेठी और लोहता थाने की पुलिस ने गांव पहुंच कर सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इस बीच गैंग के बदमाश मौके से भाग निकले। सात लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जंसा थाने का घेराव कर दिया तो सभी को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


कुंडरिया गांव में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में अचानक आए 0001 गैंग के बदमाशों ने लेडी डांसर के ठुमके पर कई राउंड हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो गैंग के बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर मौजूद गांव के सात लोगों को हिरासत में लिया और जंसा थाने ले आई। शनिवार की सुबह जंसा थाने का घेराव किए ग्रामीणों का कहना था कि जो उत्पाती थे वो तो भाग निकले और सीधेसादे लोगों को पुलिस पकड़ ले आई।


थानाध्यक्ष जंसा ने बताया कि सूचना पर गांव में दबिश दी गई थी। सात लोगों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों का मोबाइल नंबर लेकर कॉल रिकार्ड चेक कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed