{"_id":"5b66a0c34f1c1b764d8b699d","slug":"gangrape-with-private-hospital-nurse-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बनारस में निजी अस्पताल की नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में निजी अस्पताल की नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के डाफी में निजी अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही महिला के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में वह कर्मचारी है।
नर्स शुक्रवार रात करीब दस बजे रात्रिकालीन ड्यूटी पर अस्पताल जा रही थी। अस्पताल के पहले तिराहे के पास सफेद रंग की चार पहिया वाहन से सत्यजीत कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और पीड़िता को जबरदस्ती वाहन में बैठा लिया।

अारोप है कि बाद में उसे बेहोश कर आरोपी उसे कुछ दूरी पर स्थित एक कमरे में ले गए जहां सामूहिक दुराचार किया। सुबह वाहन में बैठाकर पीड़िता के घर के पास छोड़ कर भाग गए। चौकी प्रभारी रमना ने बताया कि आरोपी एक निजी अस्पताल का मैनेजर है। पूर्व में भी पीड़िता ने रोहनिया थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मासूम के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार एक युवक ने पड़ोस की चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका का रात में मेडिकल परीक्षण कराया। मुखबिरों की सूचना पर शनिवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्षेत्र के एक बाजार में आरोपी अखिलेश गुप्ता (22) की नमकीन, बिस्कुट इत्यादि की दुकान है। पड़ोसी में सब्जी व परचून आदि की दुकान है। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग दुकान बंद होने पर आरोपीपड़ोस की बालिका को बहला फुसलाकर उसे पीछे ले गया। दुष्कर्म के दौरान बालिका के चीखने चिल्लाने पर वह भाग निकला।
परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका का मेडिकल कराया। इधर चौकी इंचार्ज के निलंबन के चलते पहले से ही जाल्हूपुर चौकी खाली चल रही है। घटना के बाद थानाध्यक्ष ने रात में टीमें गठित कर दबिश शुरू की।
मुखबिरों की सूचना पर अभियुक्त को शनिवार की सुबह उस समय धर दबोचा, जब वह मुंबई भागने के फिराक में था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त पहले मुंबई में रहता था। वह शनिवार को महानगरी ट्रेन पकड़ कर भागने की फिराक में था। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।