फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangrape case registered after court order in varanasi

समधी और उसके चार साथियों ने समधन के साथ किया दुराचार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Jul 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Gangrape case registered after court order in varanasi
समधी और उसके चार अज्ञात साथियों द्वारा समधन के साथ सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सवा माह पुरानी बताई गई है। वाराणसी कोर्ट के आदेश से शुक्रवार को कैंट थाने में आरोपी समधी, उसकी पत्नी, बेटी, बेटा और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार वारदात के दौरान उनकी बहु और उसकी मां भी मौजूद रही। 
विज्ञापन


सामूहिक दुराचार का शिकार हुई पीड़िता अधिवक्ता हैं। पीड़िता के अनुसार उसके बेटे का विवाह कज्जाकपुरा में वर्ष 2017 में हुआ था। विवाह के बाद बहु ने पति सहित अन्य के खिलाफ सारनाथ थाने में अप्राकृतिक यौन दुराचार सहित अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


इसी मुकदमे में समझौता करने के लिए उसके समधी ने 15 जून को पहड़िया मंडी स्थित अपनी फल आढ़त पर बुलाया। पीड़िता अपने पति और बेटे के पहले ही समधी के पास पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान समधी उन्हें आढ़त के पिछले कमरे में ले जाकर बातचीत के लिए बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान चार अज्ञात लोग आए और कमरा बंद कर सभी ने दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि लोकलाज के भय से उसने तत्काल मुकदमा नहीं दर्ज कराया लेकिन बाद में हिम्मत कर कोर्ट की शरण में न्याय की गुहार लगाई।

नशीला पदार्थ खिलाकर ननदोई ने किया बलात्कार

Gangrape case registered after court order in varanasi
वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र की एक विवाहिता को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके ननदोई ने गुरुवार को दुराचार किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर दशाश्वमेध थाने में चंदौली के धानापुर क्षेेत्र निवासी ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि रामापुरा स्थित दूध सट्टी से उसका ननदोई साथ ले गया था। इसी दौरान उसने पीने के पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया और अचेत होने पर दुराचार किया। गिरफ्त में आए आरोपी ननदोई के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में हत्या के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed