फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gangrape and make video of minor girl at jaunpur

गैंगरेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर फिर बुलाया तो पीड़िता ने ये किया

Sat, 25 Aug 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
gangrape and make video of minor girl at jaunpur
एक गांव के स्कूल में 12 अगस्त की शाम को तीन युवकों ने चाकू से आतंकित कर एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया। वायरल की धमकी से डरकर वह चुप रही तो युवकों ने दुबारा दुष्कर्म के लिए दबाव बनाया  तब उसने घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। घटना यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव की है। किशोरी के मुताबिक,  12 अगस्त को उसकी मां बाजार गई थी। देर होने पर वह साइकल से उन्हें खोजने जा रही थी कि रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोका और चाकू सटा कर उसे स्कूल में खींच ले गए।
विज्ञापन


तीनों ने दुष्कर्म करने के साथ वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि किसी से कुछ बताया तो इसे वायरल कर दिया जाएगा। भयवश वह चुप रही। इधर, वीडियो की धमकी देकर आरोपी उससे फिर से बुलाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवालों ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

10 दिन में तीन गैंगरेप

gangrape and make video of minor girl at jaunpur
यूपी के जौनपुर जिले में गैंगरेप की घटनाएं बढ़ गई है। बीते 10 दिनों में तीन गैंगरेप की घटनाओं ने पुलिस के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। खुटहन थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई युवती को अपहरण कर गैंगरेप के तीन युवकों  ने किया। इसके बाद बक्शा थाना क्षेत्र में पांच लोगों ने दो सगी बहनों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। यह अलग बात है कि ग्रामीणों के दौड़ाने पर वह भाग गए। दूसरी घटना गौराबादशाहपुर में हुई जहां गैंगरेप कर युवकों ने वीडियो बना लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed