फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gangrape accused Surrender in ballia court

गैंगरेप पीड़िता ने CM योगी को लिखी चिट्ठी तो एक आरोपी ने किया सरेंडर

Fri, 01 Sep 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 01 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
gangrape accused Surrender in ballia court
demo pic
मुख्यमंत्री योगी और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की इजाजत मांगने वाली दुष्कर्म पीड़िता के मामले के एक आरोपी ने गुरुवार की शाम एडीजे प्रथम की अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। मामले के दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुष्कर्म जैसी घटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मृत्यु की इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन


पत्र में उसने बताया था कि 10 अप्रैल की दोपहर उसकी सहेली किरन उसे घर ले गई थी। वहां किरन के बड़े पिता के लड़के सिंटू गोंड, तथा धनंजय शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तब प्रभारी मंत्री ने थपथपाई थी पीठ, अब क्या?

gangrape accused Surrender in ballia court
प्रतीकात्मक तस्वीर
मामले में प्रभारी एसपी/एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सिंटू ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की की जाएगी।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रागिनी हत्याकांड के आरोपियों को चार दिनों के भीतर गिरफ्तार करने और कोर्ट में सरेंडर कराने पर पुलिस की पीठ थमथपाई थी।

पुलिस आज सवालों के घेरे में है। दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में मुकदमा दर्ज होने के 20 दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed