{"_id":"5f4e242c431d385d85178e56","slug":"gangepur-ring-dam-on-ganghra-river-broken-fear-of-flood-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: आखिर कट ही गया गांगेपुर रिंग बांध, बाढ़ का संकट मंडराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: आखिर कट ही गया गांगेपुर रिंग बांध, बाढ़ का संकट मंडराया
Tue, 01 Sep 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ का संकट मंडराया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में घाघरा नदी की बाढ़ से तीन गांवों को बचाने के लिए बनाया गया गांगेपुर रिंगबांध तीन दिनों से कट रहा था। विभाग इसे बचाने से अपने हाथ खड़े कर चुके थे।
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर और ग्रामीण इसे बचाने में जुटे थे। सोमवार को बीडिओ हरैया को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन बंधे को कटने से बचाया नहीं जा सका।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांगेपुर रिंग बांध को बचाने के लिए एक सप्ताह से कवायद चल रही थी। पहले तो विभाग इस बंधे को अपना ही नहीं मान रहे थे। जिला प्रशासन के दबाव के बाद ब्लॉक से मनरेगा के तहत बचाव का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामनिवास यादव की ओर से रिंग बांध बचाने के लिए पुरजोर कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। रिंग बांध कटने के बाद महुला-गढ़वाल मुख्य बांध पर बाढ़ संकट मंडराने लगा है।