फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangapur Hockey Academy won with Sanskriti's decisive goal.

Varanasi News: संस्कृति के निर्णायक गोल से गंगापुर हॉकी एकेडमी जीती

Mon, 20 Oct 2025 08:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Gangapur Hockey Academy won with Sanskriti's decisive goal.
गंगापुर हॉकी एकेडमी की ओर से सोमवार सुबह गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान पर हॉकी का फाइनल मैच खेला गया। दो दिवसीय मुकाबले का फाइनल डीह डेंजरस और गंगापुर हॉकी एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें गंगापुर की संस्कृति के निर्णायक गोल से टीम ने डीह डेंजरस टीम को हराया। इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर दिया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि मैच शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर आक्रामक हमले किए। मैच का पहला गोल खेल के तीसरे मिनट में मानसी मौर्या ने किया और टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद खेल के 15वें मिनट में डीह डेंजरस की फारवर्ड खिलाड़ी अनन्या ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ तक दोनों टीम 1-1 के स्कोर से बराबरी पर रही। मैच का निर्णायक गोल दूसरे हाफ के 11वें मिनट में गंगापुर एकेडमी की राइट फारवर्ड खिलाड़ी संस्कृति ने किया और टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। संचालन मोहम्मद अंसार अंसारी और धन्यवाद ज्ञापन चरणदास गुप्ता ने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed