फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangajal sample taken, report will come in two weeks

गंगाजल का लिया सैंपल, दो सप्ताह में आएगी रिपोर्ट

Mon, 21 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gangajal sample taken, report will come in two weeks
गंगाजल में कोरोना वायरस की जांच के लिए भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने जांच शुरू कर दी है। लखनऊ स्थित आईआईटीआर ने कैथी से गंगा का सैंपल लिया है और दो सप्ताह में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। बनारस के अलावा टीम ने गाजीपुर, मीरजापुर और बलिया से तीन प्रदूषक तत्वों को केंद्र में रखकर गंगा जल के सैंपल जुटाए हैं। वैज्ञानिकों की टीम लखनऊ में जांच-परख के लिए जुट गई है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई वैज्ञानिकों की टीम ने बनारस कैथी से गंगा का सैंपल लिया है। आईआईटीआर के निदेशक प्रो. एस के बारिक ने फोन पर बताया कि गंगाजल में फिजियो केमिकल, माइक्रोबॉयोलॉजिकल और कोविड वायरस के खतरे की गणना कर रिपोर्ट नमामि गंगे कार्यालय को दो सप्ताह के अंदर सौंप दी जाएगी। इस जांच के अंतर्गत मूल रूप से यह देखा जाएगा कि गंगा में वायरस या अन्य हानिकारक सूक्ष्मतम जीवों के जीवित रहने की कितनी संभावनाएं हैं। नमामि गंगा के प्रवक्ता नीरज गहलावत ने कहा कि गंगाजल के संपूर्ण सेहत की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। जांच की जिम्मेदारी संस्थान को दी गई है। क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि नमामि गंगे और केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की पहल पर जांच की जा रही है। बनारस के कैथी, मीरजापुर के चुनार, गाजीपुर में ताड़ी घाट और बलिया के नया पुल क्षेत्र से सैंपल जुटाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed