फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level The water level of the Ganga decreased 4 meters below the warning point the Central Water

Ganga Water Level: गंगा का जलस्तर घटा, चेतावनी बिंदु से 4 मीटर नीचे, केंद्रीय जल आयोग ने दी जानकारी

Sun, 25 Sep 2022 11:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Sep 2022 11:30 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। सुबह से शाम तक हर घंटे एक सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज किया गया। वहीं, शाम होते ही आधा हो गया। 

विज्ञापन
Ganga Water Level The water level of the Ganga decreased 4 meters below the warning point the Central Water
वाराणसी में गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर करीब पांच दिन बाद थम गया है। गंगा का पानी शनिवार के मुकाबले रविवार तीन सेंटीमीटर कम हुआ है। सुबह से शाम तक हर घंटे एक सेंटीमीटर का बढ़ाव शाम होते ही आधा हो गया और आधे सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह जलस्तर 66.86 मीटर रिकॉर्ड किया गया। पानी अभी खतरे के बिंदु से लगभग चार मीटर नीचे है। बनारस में गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से बढ़ रहा है, जिसमें रविवार को कमी दर्ज की गई। वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे जलस्तर 66.91 मीटर दर्ज किया गया। वहीं रविवार सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 66.88 मीटर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed