{"_id":"64a10a6a3c9576bfa60dec77","slug":"ganga-water-level-the-water-level-of-ganga-rising-in-varanasi-reached-59-21-meters-alertness-increased-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga Water Level: वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 59.21 मीटर पर पहुंचा, सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Water Level: वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 59.21 मीटर पर पहुंचा, सतर्कता बढ़ी
Sun, 02 Jul 2023 10:56 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:56 AM IST
सार
शनिवार की सुबह 8:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा के जलस्तर में ठहराव दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर 59.21 मीटर पर ठहर गया था। 10 बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव होने लगा और रात आठ बजे से गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा के जलस्तर में ठहराव के बाद बढ़ाव शुरू हो गया। शनिवार की रात 10 बजे गंगा का जलस्तर 59.32 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Weather: कभी धूप..कभी बारिश, वाराणसी में मौसम खेल रहा आंख मिचौली, बिजली आपूर्ति भी हुई बाधित
विज्ञापन
शनिवार की सुबह 8:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा के जलस्तर में ठहराव दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर 59.21 मीटर पर ठहर गया था। 10 बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव होने लगा और रात आठ बजे से गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण गाजीपुर और बलिया में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रयागराज, फाफामऊ और मिर्जापुर में भी गंगा का जलस्तर में बढ़ाव जारी है।
विज्ञापन