फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level Rises by 24 cm Varuna 1.05 Meters Below Danger Mark in Varanasi

काशी में गंगा उफनाईं: 24 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 1.05 मीटर नीचे वरुणा

Thu, 30 Jul 2026 12:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 30 Jul 2026 12:55 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में वरुणा डेंजर लेवल से 1.05 मीटर दूर हैं तो गंगा के जलस्तर में भी 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Ganga Water Level Rises by 24 cm Varuna 1.05 Meters Below Danger Mark in Varanasi
अस्सी घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात का असर अब नदियों के जलस्तर पर भी नजर आने लगा है। बुधवार को भी वाराणसी में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को वरुणा का जलस्तर डेंजर लेवल के बेहद करीब पहुंच गया है। वरुणा का जलस्तर बुधवार को 1.05 मीटर बढ़ने के बाद 69.21 मीटर पहुंच गया। वहीं गंगा का जलस्तर 24 मीटर बढ़ने के साथ 61.76 मीटर पहुंच गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार वरुणा नदी का जलस्तर 10 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे ही गंगा के जलस्तर में भी 2 से 3 सेंटीमीटर की प्रति घंटे ब़ढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से लगभग नौ मीटर तक नीचे है। जलस्तर में वृद्धि के कारण घाटों के किनारे स्थित मंदिरों में पानी घुस गया है। 
विज्ञापन


अहिल्याबाई घाट पर स्थित जुगल रुक्मणी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। गंगा में बड़ी संख्या में जलकुंभी भी बहती दिखाई दे रही हैं। बढ़े हुए जलस्तर के कारण लोग गंगा में सफर करने के लिए बड़ी नावों का सहारा ले रहे हैं। जल पुलिस ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दशाश्वमेध जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सुबह से शाम तक जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। नाविकों और श्रद्धालुओं को लाइफ सेविंग जैकेट पहनकर सफर करने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed