{"_id":"66afaed3f9d369b8390d7126","slug":"ganga-water-level-reached-64-86-meters-commotion-increased-in-varuna-aarti-site-changed-at-dashashwamedh-ghat-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Flood News: गंगा का जलस्तर पहुंचा 64.86 मीटर, वरुणा में बढ़ी हलचल; दशाश्वमेध घाट पर चौथी बार बदला आरती स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Flood News: गंगा का जलस्तर पहुंचा 64.86 मीटर, वरुणा में बढ़ी हलचल; दशाश्वमेध घाट पर चौथी बार बदला आरती स्थल
Sun, 04 Aug 2024 10:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:10 PM IST
सार
Varanasi News: गंगा में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस कारण वरुणा नदी में भी हलचल हो रही है। आसपास के लोगों में अभी से ही दहशत देखने को मिल रही है। वहीं, जल पुलिस ने गंगा आरत का स्थान चौथी बार बदला है।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में बारिश से वाराणसी में बढ़ रहा है गंगा का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बढ़ाव में कमी आने के बाद भी गंगा में बहाव बहुत तेज बना हुआ है। जलस्तर बढ़ने के कारण चौथी बार दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल में बदलाव किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 64.86 मीटर तक पहुंच गया है। इससे गंगा की सहायक नदी वरुणा भी दायरा बढ़ाने लगी है और वरुणा का पानी अब ऊपर हिलोरें मार रहा है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.66 मीटर दर्ज किया गया था। गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था और शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 64.86 मीटर रहा। फिलहाल गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से पांच मीटर नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
पानी और शीतला मंदिर जाने वाले मार्ग के बीच अब एक प्लेटफार्म का ही फासला बच गया है। दोनों घाट पर होने वाली गंगा आरती के स्थान में बदलाव किया गया। शीतला मंदिर जाने वाले प्लेटफाॅर्म के नीचे चौकी लगाकर गंगोत्री सेवा समिति ने आरती की तो गंगा सेवा निधि ने ऊपर की सीढि़यों पर मां गंगा की आरती उतारी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के मुक्ताकाशीय मंच से जलस्तर कुछ सेंटीमीटर ही नीचे है।