फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water level increase, mutual contact with 40 Ghats broken at Varanasi

बनारस में बढ़ाव पर गंगा का जलस्तर, 40 घाटों का आपसी संपर्क टूटा

Thu, 13 Jul 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 13 Jul 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level increase, mutual contact with 40 Ghats broken at Varanasi
वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

गंगा का जल स्तर में बढ़ाव से बुधवार को कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। मढ़ियों के मंदिर डूब गए। घाटों पर गंगा के पहुंचने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने चौकियां हटा लीं। नावों को सुरक्षित करने के लिए लंगर बांधने की मशक्कत शुरू हो गई है।

विज्ञापन


देर शाम दशाश्वमेध घाट और शीतल घाट पर आरती स्थल बदल दिया गया। गंगा सेवा निधि के नेपाली पुरोहितों ने पहली मंजिल पर गंगा आरती की। श्रद्धालुओं ने सीढ़ियों और छतों से आरती निहारी। देर शाम गंगा के जलस्तर में चार सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


सहायक नदियों और पहाड़ी नालों से लगातार आ रही जलराशि से गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव हो रहा है। बुधवार की शाम 40 से अधिक घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। राजेंद्र प्रसाद घाट से मीरघाट के बीच की सीढ़ियों पर पानी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तीर्थयात्रियों, पर्यटकों को मणिकर्णिका घाट और ललिता घाट जाने के लिए गलियों का सहारा लेना पड़ेगा। इसी तरह शीतला घाट पर गंगा हिलोरें मारने लगी है। इस घाट से हरिश्चंद्र घाट, अस्सी घाट जाने का संपर्क टूट गया है।


उधर, ललिता घाट पर शेषशायी भगवान विष्णु का मंदिर डूब गया। किनारे की मढ़ियों के कई प्राचीन मंदिर गंगा में जलमग्न हो गए। केंद्रीय जल आयोग की बुलेटिन के अनुसार शाम सात बजे गंगा का जलस्तर 62. 94 मीटर रिकार्ड किया गया।

मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ने बताया कि जल स्तर बढ़ने के साथ ही नावों पर लाइफ जैकेट रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed