{"_id":"60cce50f8ebc3e2ed662700f","slug":"ganga-water-level-in-varanasi-rising-at-the-speed-of-one-centimeter-per-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में गंगा का जलस्तर पहुंचा 59.04 मीटर, एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा स्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में गंगा का जलस्तर पहुंचा 59.04 मीटर, एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा स्तर
Fri, 18 Jun 2021 11:56 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:56 PM IST
सार
घाट की निचली सीढ़ियों पर अब पानी चढ़ने लगा है। दिन में खिली धूप तो शाम को हुई बूंदाबादी, 128.5 मिमी बरसात हुई।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा का बढ़ा जलस्तर। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी निरंतर जारी है। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र पर हो रही बरसात के कारण गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर का बढ़ाव हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात 10 बजे तक गंगा का जलस्तर 59.04 मीटर तक पहुंच गया। वहीं घाट की निचली सीढ़ियों पर अब पानी चढ़ने लगा है। वहीं दिन में धूप खिलने के बाद शाम को बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार को गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 58.91 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद रात 10 बजे यह 59.04 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 128.5 मिमी बरसात वाराणसी में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वहीं प्रयागराज, मिर्जापुर में गंगा में बढ़ाव लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को हुई बरसात के बाद शुक्रवार की सुबह धूप खिली। दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन शाम को फिर से बादल आसमान में छा गए। आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो देर रात तक बूंदाबांदी का सिलसिला बना रहा। अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक बरसात का अनुमान है।
विज्ञापन