फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Vilas Small cruises will also run between cities PM Modi said Ganga is new model for India

Ganga Vilas: देश के शहरों के बीच भी चलेंगे छोटे क्रूज, पीएम मोदी बोले- गंगा देश के लिए नया मॉडल

Fri, 13 Jan 2023 06:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 06:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास और टेंट सिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Ganga Vilas Small cruises will also run between cities PM Modi said Ganga is new model for India
पीएम मोदी ने गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमवी गंगा विलास क्रूज को शुक्रवार को सबसे लंबी नदी यात्रा पर रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा पर बन रहा राष्ट्रीय जलमार्ग पूरे देश के लिए एक मॉडल की तरह विकसित हो रहा है। नदी जल मार्ग अब भारत की नई ताकत बनेगा। गंगा विलास क्रूज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच विकास की एक नई लकीर खींचेगा। यह क्रूज जहां-जहां से गुजरेगा वहां विकास की नया मार्ग तैयार होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने काशी को गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी की भी सौगात दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने संत रविदास घाट से दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज और मालवाहक जलयान को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी और गाजीपुर व बलिया में बनी चार फ्लोटिंग जेटी का बटन दबाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी भारत में पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि शहरों के बीच लंबी रिवर क्रूज यात्रा के अलावा हम छोटे क्रूज को भी बढ़ावा देंगे। इसके लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ये राष्ट्रीय जलमार्ग ट्रांसपोर्ट, ट्रेड और टूरिज्म के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

Ganga Vilas Small cruises will also run between cities PM Modi said Ganga is new model for India
गंगा विलास क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत को जानने को उत्सुक है और काशी से शुरू हुई क्रूज यात्रा विश्व पर्यटन मानचित्र पर उत्तर भारत के पर्यटन स्थलों को सामने लाएगा। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार, असम में समर्पित की जा रही एक हजार करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाएं पूर्वी भारत में पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देंगी।

इससे पहले पीएम ने बिहार के पटना जिले के दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर और समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों की आधारशिला भी रखी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मौजूद रहे।

हमारी आस्था नदी जलमार्ग के लिए महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि  हमारे त्योहारों में दान, आस्था, तपस्या और आस्था और उनमें नदियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह नदी जलमार्ग से संबंधित परियोजनाओं को और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है। उन्होंने कर देशवासियों को मकर संक्रांति व लोहड़ी की बधाई दी। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत हर हर महादेव से की।

सीएम योगी बोले- आठ वर्षों में बदलते भारत को दुनिया देखा

Ganga Vilas Small cruises will also run between cities PM Modi said Ganga is new model for India
रविदास घाट से रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत को दुनिया ने देखा है। विगत वर्षों में काशी अपने पुरातन कलेवर को बनाए रखते हुए वैश्विक मंच पर स्थापित हुई है। दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर रवाना हो रहे गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के जरिए वाराणसी में अब पर्यटन और रोजगार में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा को स्वच्छ एवं अविरल किया गया। वाराणसी में यात्री जल परिवहन शुरू होने से लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। काशी के नाविकों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। नावों को सीएनजी में तब्दील कराया गया है। काशी में पर्यटकों के आवक में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed