फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Vilas cruise: Special event at Vishwanath Dham to welcome Swiss tourists, Shankar Mahadevan will perform

Ganga Vilas cruise: स्विस पर्यटकों के स्वागत के लिए विश्वनाथ धाम में विशेष आयोजन, शंकर महादेवन देंगे प्रस्तुति

Sat, 07 Jan 2023 10:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Jan 2023 10:39 AM IST
सार

संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि धाम में शंकर महादेवन करीब एक घंटे की प्रस्तुति देंगे। आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। गंगा विलास क्रूज में सवार होकर काशी आ रहे स्विस पर्यटक काशी के सांस्कृतिक वैभव से रूबरू होंगे। 

विज्ञापन
Ganga Vilas cruise: Special event at Vishwanath Dham to welcome Swiss tourists, Shankar Mahadevan will perform
शंकर महादेवन

विस्तार

देश के सबसे लंबे जलमार्ग पर सफर करने काशी आ रहे स्विस पर्यटकों के स्वागत की खास तैयारी हो रही है। संस्कृति मंत्रालय के प्रयागराज यूनिट की ओर से 12 जनवरी को काशी विश्वनाथ धाम में विशेष आयोजन होगा। इसमें प्ले बैक सिंगर शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे।   
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि धाम में शंकर महादेवन करीब एक घंटे की प्रस्तुति देंगे। आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। गंगा विलास क्रूज में सवार होकर काशी आ रहे स्विस पर्यटक काशी के सांस्कृतिक वैभव से रूबरू होंगे। उधर, कोहरे के चलते अब क्रूज के नौ जनवरी को काशी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

Ganga Vilas cruise: Special event at Vishwanath Dham to welcome Swiss tourists, Shankar Mahadevan will perform
गंगा विलास क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के मुताबिक, 10 जनवरी को पर्यटकों का शानदार स्वागत होगा। काशी भ्रमण करने के बाद पर्यटक मिर्जापुर जाएंगे। चुनार किले में घूमने के बाद पर्यटक लोक कला कजरी संगीत का आनंद लेंगे। काशी में भारत माता मंदिर, गंगा आरती देखेंगे। जहां कलाकार कथक और शहनाई की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed