फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Vilas Cruise not come to Varanasi due to low water level of Ganga

Ganga Vilas Cruise: वाराणसी नहीं आ सका गंगा विलास क्रूज, इस वजह से पटना में पर्यटकों को छोड़कर लौट गया कोलकाता

Mon, 05 Jan 2026 12:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Jan 2026 12:39 PM IST
सार

गंगा का जलस्तर कम होने से गंगा विलास क्रूज वाराणसी नहीं आ सका। पानी कम होने के चलते गंगा विलास पटना से ही 30 विदेशी पर्यटकों को छोड़कर कोलकाता लौट गया।

विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise not come to Varanasi due to low water level of Ganga
Ganga Vilas Cruise - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में सबसे लंबी नदी यात्रा पर निकला गंगा विलास क्रूज वाराणसी नहीं आ सका। गंगा का जलस्तर कम होने से यह क्रूज पटना से ही 30 विदेशी पर्यटकों को छोड़कर कोलकाता लौट गया। उन 30 पर्यटकों को सड़क मार्ग से वाराणसी लाया गया। 

विज्ञापन


यह पर्यटक यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन, सारनाथ भ्रमण और गंगा आरती देखेंगे। इसके बाद 25 पर्यटक वापस अपने देश लौटेंगे और पांच कुछ दिन काशी में बिताएंगे। गंगा बिलास क्रूज कोलकाता से वाराणसी के लिए 12 नवंबर को रवाना हुआ। 
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; दुस्साहस: धोखे से नानी से अंगूठा लगवाकर 35 लाख रुपये निकाले, नाती समेत दो के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका, जर्मनी और स्विट्जरलैंड के 30 पर्यटक इस क्रूज में सफर कर रहे थे। जनवरी 2023 और अक्तूबर 2024 के बाद यह जलयान तीसरी बार वाराणसी आ रहा था। गंगा के रास्ते में इस क्रूज ने पर्यटकों को 15 स्थलों के धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों तथा शहरों के विशेष स्थानों का भ्रमण कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed